मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कर रही ईओडब्ल्यू के अधिकारियों को जांच जल्द पूरी करने, जांच में पुख्ता सबूत और गवाह जुटाकर समय पर चालान पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी मामले में लिप्त पाया जाए उसे आरोपी बनाकर जेल भेजा जाए।
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार को कर्मचारी संगठनों से बात कर आंदोलन समाप्त कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को बताया जाए कि उनके पीएफ का समय पर भुगतान किया जा रहा है। दो महीने में करीब 14 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार पूरी तरह कर्मचारियों के साथ है। उनकी जमा राशि की वसूली के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सरकार प्रयास कर रही है कि किसी भी कर्मचारी को नुकसान नहीं हो।