फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी की हत्या पर योगी सख्त, बोले- दहशतगर्दों के मंसूबों को कुचल कर रख देंगे

Sat, 19 Oct 2019 06:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या समाज में भय व दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश है। ऐसे लोगों को हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। उनके मंसूबों को कुचल कर रख देंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन

इसके साथ ही सरकार ने परिजनों की मांग को मान लिया है। अब परिजन कमलेश तिवारी के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए हैं। शनिवार सुबह कमलेश के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

इसके बाद सीएम योगी कमलेश तिवारी के परिजनों से मुलाकात करने के लिए तैयार हो गए थे। यह मुलाकात अगले 48 घंटे में उनके परिवार के साथ सुनिश्चित की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें