फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हिंसा पर सीएम योगी सख्त, कहा-दोषियों पर रासुका के तहत हो कार्रवाई

Wed, 29 Apr 2020 09:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में कानपुर में पुलिसकर्मियों पर हुई हिंसा के मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, ऐसे समय में इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हमने एपिडेमिक एक्ट में व्यापक संशोधन करने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया है और इसके तहत सुरक्षाकर्मी, स्वच्छताकर्मी और कोरोना योद्धाओं पर अगर कोई भी व्यक्ति हमला करता है तो उसे सात वर्ष की सजा और पांंच लाख तक का जुर्माना भुगतना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कानपुर में कुछ लोगों ने दुस्साहस किया है और इस मामले को ध्यान में रखते हुए मैं पुलिस के अधिकारियों को ये निर्देश देना चाहता हूं कि इसके पीछे जो भी लोग हैं, सबके ऊपर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोषियों के उपर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट, एपिडेमिक एक्ट, आईपीसी की सुसंगत धाराओं के साथ-साथ गैंगस्टर और एनएसए के तहत सख़्त व प्रभावी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें