फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल भारत गणराज्य की एकता और अखंडता के सूत्रधार: सीएम योगी

Tue, 15 Dec 2020 09:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी ने दी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जीपीओ पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल भारत माता के महान सपूत तथा भारत गणराज्य की एकता और अखंडता के सूत्रधार थे। 
विज्ञापन


प्रदेश की जनता की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश भले ही राजनैतिक रूप से किसी काल खंड में अलग-अलग रहा हो, लेकिन सांस्कृतिक रूप से अतीत के उस काल खंड से जब से मानव ने इस धरती पर जन्म लिया है, उत्तर में हिमालय दक्षिण में समुद्र तक पूरा भारत एक सांस्कृतिक इकाई के रूप में जाना जाता था। 

हमारे शास्त्रों और भारतीय मनीषा ने सदैव इस इकाई को भारत भूमि या हिन्दुस्तान के रूप में मान्यता देकर इस भू सांस्कृतिक अवधारणा को राष्ट्र के रूप में माना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश में विदेशी हुकूमत ने एक काल खंड तक शासन किया। 
विज्ञापन


विदेशी हुकूमत यह जानती थी कि वे भारत पर तब तक स्थायी रूप से शासन नहीं कर सकते, जब तक कि यहां के नागरिक एक भाव के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने यहां की एकता और अखंडता को खंडित करने का प्रयास भी किया, लेकिन सरदार पटेल ने एकता और अखंडता को मजबूत करते हुए भारत को एक ऐसे स्वरूप में ला खड़ा किया, जहां सारी साजिशें नाकाम होकर रह गईं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में बांधकर देश की एकता व अखंडता का अभेद्य कवच बनाया। इस मौके पर विधायी एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, विधायक शशांक वर्मा, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें