फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने लालजी टंडन के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा में शामिल होंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Tue, 21 Jul 2020 12:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित प्रदेश के कई मंत्री व नेता मौजूद थे।

विज्ञापन


उनकी अंतिम यात्रा में लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि रक्षामंत्री दोपहर पौने एक बजे अपने संक्षिप्त दौरे पर उनके सौंधी तोला स्थित आवास पर पहुंचेंगे।

लालजी टंडन को 11 जून को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस की दिक्कत, पेशाब में परेशानी और बुखार था । चिकित्सकों ने उनका सी.टी गाइडेड प्रोसीजर किया था लेकिन उनके पेट में रक्तस्राव हो गया । साथ ही फेफड़े, किडनी और लीवर में  दिक्कत  बढ़ने पर वेंटीलेटर  पर रखा गया लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका । मंगलवार सुबह उन्होंने 5.35 पर अंतिम सांस ली  । उनकी मृत्यु की जानकारी उनके ज्येष्ठ पुत्र और प्रदेश सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने ट्वीट कर दी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लखनऊ से सांसद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा अध्यक्ष मायावती और पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें