उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक वक्त था जब उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य जरूरतों के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर था पर अब प्रदेश में बेहतरीन संस्थान है। लखनऊ में पीजीआई है और उसकी गुणवत्ता भी है पर आबादी को देखते हुए प्रदेश में ऐसे कई और संस्थानों की जरूरत है।
मुख्यमंत्री मंगलवार को लखनऊ में एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केजीएमयू देश का बेहतरीन संस्थान है। यहां से पढ़े हुए डॉक्टर दुनिया भर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लखनऊ में डेढ़ हजार करोड़ के निवेश से ये अस्पताल बना है इससे करीब छह हजार लोगों को रोजगार मिला है। आपकी टीम का स्वागत है।
योगी ने कहा कि 1947 से 2016 तक यूपी में 12 मेडिकल कॉलेज थे लेकिन उसके बाद 15 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सात मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।