योगी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वर्ष 2024 तक ‘5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी’ बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश के व्यापारियों को भी यूपी को ‘1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी’ बनाने का गंभीर प्रयास करना चाहिए।
व्यापारियों की कई मांगों पर बनी सहमति: सिन्हा
अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर आलोक सिन्हा ने बताया जून में हुई व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक में कर की दरों को तर्कसंगत बनाने, कानूनों व नियमों के सरलीकरण समेत कई मामलों में सहमति बनी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों को पुरस्कृत करने के संबंध में सामाजिक दायित्वों के निर्वाह में व्यापारियों द्वारा अंशदान करना शामिल होना चाहिए।