जबकि एसओ बिठूर, एक दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों को गोली भी लगी है। जिन्हें गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं।
वहीं, मामले में 500 से ज्यादा लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। कानपुर मंडल की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। एसटीएफ ने मोर्चा संभाला है है। डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार मौके पर पहुंच गए हैं।