फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की, बूंद-बूंद पानी सहेजने की अपील

Sun, 31 Jan 2021 10:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से बूंद-बूंद पानी सहेजने की अपील की है। तालाबों को बचाने और वर्षा जल संचयन को आदत में शामिल करने की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा है कि भूगर्भ जल की बचत उन रुपयों की तरह है, जो न सिर्फ हमारा आत्मविश्वास बनाए रखते हैं, बल्कि गाढ़े समय में काम आते हैं। वे रविवार को अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैयार 278 चेकडैम और तालाबों का लोकार्पण कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में 10 जिलों में लागू अटल भूजल योजना को शेष 65 जिलों में भी लागू किया जाएगा। वर्चुअल हुए इस कार्यक्रम में सीएम ने भूगर्भ जल विभाग के वेब पोर्टल upgwdonline.in का लोकार्पण भी किया।

सीएम ने कहा कि यह पोर्टल प्रत्येक ब्लॉक में कूप पंजीयन, एनओसी जारी करने, ड्रिलिंग एजेंसी के पंजीयन और विभिन्न विभागीय समस्याओं के निराकरण के लिए एकीकृत ऑनलाइन प्लेटफार्म है। अब घर बैठे ही आवेदन कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश में सतही जल और भूजल, दोनों ही पर्याप्त हैं। विंध्य और बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों में अगर आज हम शुद्ध पेयजल मुहैया करवा पा रहे हैं तो इसमें यही प्राकृतिक उपहार मुख्य कारक हैं। मथुरा व फिरोजाबाद जैसे क्षेत्रों में जहां खारे पानी की समस्या है, वहां वर्षा जल संचयन खारे पानी को मीठे जल में बदलने का अच्छा माध्यम है। उन्होंने ड्रिप इरिगेशन प्रणाली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

Trending Videos
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री ने सीएम को दिया श्रेय

जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने जल संचय के उद्देश्य से सुधर रही स्थिति के लिए मुख्यमंत्री के दूरदर्शी दृष्टिकोण को श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि नए लोकार्पित चेकडैम और तालाबों की जियो टैगिंग कराई गई है। इससे इनकी मॉनिटरिंग सुगमता से की जा सकेगी।

सीएम को बताया, कैसे बदल रहे हालात
सीएम ने विभिन्न जिलों में जल प्रबंधन के लिए प्रेरणादायी कार्य कर रही समितियों के प्रतिनिधियों से संवाद भी किया। औरैया के शिवनाथ सिंह ने सीएम को बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में चेकडैम के निर्माण के बाद न सिर्फ जलस्तर में सुधार हुआ है, बल्कि खेतों में सिंचाई के कार्य में भी फायदा हुआ है।

मुरादाबाद के कुलदीप ने अपने क्षेत्र में नवनिर्मित तालाब के माध्यम से हो रहे मछली पालन की जानकारी दी। सीएम ने झांसी के नरेंद्र सिंह और साथियों के सहयोग से नल लगवाए जाने की सराहना करते हुए कहा कि जल संचय सामूहिक जिम्मेदारी है। जन सहभागिता से ही यह कार्य सिद्ध हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें