फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विश्व युवा कौशल दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे उत्कृष्ट युवाओं को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस पर होनहार युवाओं को पुरस्कृत करेंगे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से उत्तीर्ण होकर देश-विदेश में सफल युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रशिक्षण निदेशालय के निदेशक अभिषेक सिंह ने सभी नोडल प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ऐसे भूतपूर्व प्रशिक्षणार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा, जिन्होंने आईटीआई से प्रशिक्षण पूरा किया है। वे वर्तमान में नौकरी में कार्यरत हों और उनका मासिक वेतन 20 हजार रुपये या उससे अधिक हो। या फिर वे सफल स्वरोजगार कर रहे हों। निदेशालय ने सभी नोडल प्रधानाचार्यों को अपने जनपद से 10 उत्कृष्ट युवाओं की सूची तैयार करने को कहा है। इसमें 6 कार्यरत पुरुष, दो कार्यरत महिला और दो स्वरोजगार करने वाले छात्र/छात्राएं शामिल होंगे। ये युवा 15 जुलाई को लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होने के इच्छुक होने चाहिए। सभी संस्थानों को यह सूची परिषद और प्रशिक्षण निदेशालय की ईमेल आईडी पर भेजनी होगी। इस पहल का उद्देश्य सफल युवाओं का हौसला बढ़ाना और आईटीआई छात्रों को प्रेरित करना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें