मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एनेक्सी पंचम तल स्थित सचिवालय में नियुक्त दो निजी सचिवों को हटा दिया गया है।
मार्च में योगी सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में काशीनाथ तिवारी व दीपक श्रीवास्तव को निजी सचिव नियुक्त किया गया था। सचिवों को हटाने का कारण नहीं बताया गया है।
दोनों सचिवों को नियुक्ति के ढ़ाई महीने में ही हटा दिया गया।