यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि जिस तरह कोई व्यक्ति जब मरने वाला होता है तो वो तेजी से सांस लेता है। ये भी ठीक उसी तरह है। मैं प्रदेश को अपराधमुक्त बनाना चाहता हूं। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा साथ ही उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
ये बातें यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा, सुशासन, कानून व्यवस्था और विकास क्या होता है प्रदेश की जनता ने इसे 15 साल से नहीं देखा है।
भाजपा सरकार की कोशिश है कि प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़े इसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश की जनता से पिछले दो महीने में बदलाव महसूस किया है।
उन्होंने कहा दो महीने पहले तक प्रदेश में संगठित अपराधी सक्रिय थे, पर हमने तय किया कि हर अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यूपी अगर एक देश होता तो ये जनसंख्या के मामले में विश्व में पांचवे स्थान पर होता। इसलिए यूपी का आगे बढ़ना जरूरी है। यूपी आगे बढ़ेगा तो पूरा देश आगे बढ़ेगा।