फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इंपैक्ट: अमौसी के तत्कालीन मुख्य अभियंता निलंबित, फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई न करने का परिणाम

Tue, 24 Mar 2026 01:32 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अमर उजाला इंपैक्ट: फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई न करने पर अमौसी के तत्कालीन मुख्य अभियंता पर गाज गिरी। वह निलंबित कर दिए गए हैं। अमर उजाला की मुहिम के बाद अब तक आठ निलंबन और 52 का तबादला हो चुका है।
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के अमौसी ज़ोन में तैनात रहे मुख्य अभियंता महफूज आलम को लापरवाही और मनमानी करने पर निलंबित कर दिया है। उन्हें आगरा के दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय में अटैच किया गया है। तत्कालीन मुख्य अभियंता के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच भी होगी। उत्तर प्रदेश में पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉक्टर आशीष कुमार गोयल ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


अमर उजाला ने जनवरी से लेकर मार्च तक आम उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन देने में अराजकता फैलाने और फर्जी तरीके से जांच रिपोर्ट तैयार करने वाले  कर्मियों और इंजीनियरों के खिलाफ एक मुहिम चलाकर उनको बेनकाब किया था। ऐसे इंजीनियर बेनकाब हुए, फिर भी तत्कालीन मुख्य अभियंता महफूज आलम ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसका परिणाम उनको भी भुगतना पड़ा। यूं तो मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने एक मार्च को ही महफूज आलम को अमौसी जोन के मुख्य अभियंता पद से हटाकर मुख्यालय में अटैच कर दिया था। 

मेमोरा एयरफोर्स स्टेशन की गुल बिजली नहीं कराई थी चालू

पावर कॉरपोरेशन के निलंबन आदेश में यह भी लिखा है कि देश की सुरक्षा एजेंसी मेमोरा एयरफोर्स स्टेशन की गुल बिजली को भी त्वरित गति से चालू करने में उनकी तरफ से लापरवाही बरती गई। इससे महकमें की साख को भी धक्का लगा।

इन आरोपों का देना होगा जवाब

  • आवेदकों को बिजली कनेक्शन न देने में निगरानी की लापरवाही
  • झटपट पोर्टल पर बिना ठोस कारण बताएं आवेदकों के 1000 आवेदन निरस्त करना
  • अधीनस्थ कार्मिकों पर प्रभावी नियंत्रण न करने की लापरवाही में दोषी

अब तक आठ निलंबन और 52 का तबादला 

अमर उजाला की मुहिम के बाद पावर कार्पोरेशन प्रबंधन ने उच्च स्तरीय जांच करा कर उसकी रिपोर्ट पर तत्कालीन मुख्य अभियंता समेत 8 अभियंताओं का निलंबन हो चुका है। इसमें तीन जूनियर इंजीनियर दिनेश कुमार, रविंद्र सिंह,  दीपक, तीन उपखंड अधिकारी अनुभव सिंह, प्रशांत गिरी, अमित कुमार और एक अधिशासी अभियंता नीरज कुमार शामिल हैं। अमौसी जोन के कार्यालय के एक-एक कर्मचारी का लखनऊ से गैर जनपद तबादला किया जा चुका है  अब तक 52 कर्मियों का ट्रांसफर हुआ जिसमें कार्यालय सहायक तकनीकी कर्मचारी और स्टेनो शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें