फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सर्वधर्म समभाव के प्रतीक थे छत्रपति शिवाजी

विज्ञापन
कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में हुआ कार्यक्रम। 
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में बृहस्पतिवार को उप्र मराठी समाज ने छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया। अध्यक्षता कर रहे लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एसबी. निमसे ने कहा कि शिवाजी महाराज सर्वधर्म समभाव के प्रतीक थे और सभी समुदायों का आदर करते थे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने कहा कि मराठी समाज सांस्कृतिक आयोजनों के जरिये समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है। उन्होंने मराठी समाज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व संयोजक उमेश पाटील तथा उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।

महाराष्ट्र से आए मुख्य वक्ता डॉ. संदीप महिंद गुरुजी ने शिवाजी महाराज के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया। समारोह में ''स्वराज्य रत्न'' सम्मान से शहर की तीन विभूतियों डॉ. अम्मार रिजवी, डॉ. सूर्यकांत और प्रो. अनिता बाजपेयी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. विश्वनाथ मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें