इस अवसर पर नदी व तालाबों के किनारे शौचालय एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए और पारम्परिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की जाए। घाटों पर महिलाओं के लिये चेन्जरूम की समुचित व्यवस्था की जाए और पूजा स्थल पर एम्बुलेंस की व्यवस्था मय चिकित्सकों की टीम के साथ की जाए।
कहा गया है कि इस अवसर घाटों के अन्दर लोग गहरे पानी में न जाने पाएं इसके लिए घाट के अन्दर बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था की जाए। पूजा स्थलों व घाटों पर पहुँचने के लिए यथावश्यक सीढियों की व्यवस्था किए जाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से पूजा स्थलों की सतत् निगरानी की समुचित व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए हैं।
छठ के घाटों एवं पूजा स्थलों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस के अधिकारी की तैनाती किए जाने के साथ साथ विभिन्न छठ संगठनो या कार्यक्रम के आयोजक के साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यथावश्यक समन्वय बैठक की जाए। यह भी कहा गया है कि पेय जल व्यवस्था, स्वच्छता व सैनेटाइजेशन पर विशेष ध्यान देते हुए अभियान चलाकर अपेक्षित कार्रवाई पूर्ण कराई जाए।