चेटीचंड महोत्सव-2014 की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। शनिवार
को हरिओम मंदिर लालबाग में कमेटी के अधिकारियों की बैठक में आयोजनों की
रूपरेखा तय हुई।
इसकी अध्यक्षता मोहन लधानी ने की। मीडिया प्रभारी प्रो.
गोपाल कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि 30 मार्च को एलडीए में सिंधी
सांस्कृतिक कार्यक्रम, 31 मार्च को इंदिरानगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम
होंगे।
एक अप्रैल को नगर भ्रमण करती शोभायात्रा निकलेगी। जो आलमबाग से
झूलेलाल घाट तक पहुंचेगी।
इसी दिन हरिओम मंदिर लालबाग में भी आयोजन होंगे।
तीन अप्रैल को राजाजीपुरम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।