पारा में जूस कॉर्नर में केमिकल मिला जूस ग्राहका को दिया गया।
लखनऊ। पारा में माया लॉन्ड्री के दुकानदार रंजीत कनौजिया ने सोमवार दोपहर पड़ोसी विक्रेता से भतीजे के लिए अनार का जूस मंगवाया। इसे पीने के बाद पता चला कि जूस में केमिकल मिलाया गया है। आरोप है कि इसका विरोध करने पर जूस विक्रेता ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
पीड़ित ने पुलिस को बुलवाया और घटना की जानकारी दी। इसका वीडियो भी बनाकर सौंपा। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक दुकानदार बहराइच के मोहम्मद मुकर्रम अली को हिरासत में लिया गया है। उसकी दुकान से 12 डिब्बे केमिकल और रंगों की डिब्बियां बरामद हुई हैं। खाद्य विभाग के अधिकारी को बुलाकर इनके सैंपल दिए गए हैं।
पारा में जूस कॉर्नर में केमिकल मिला जूस ग्राहका को दिया गया।