फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचीं यूपी बोर्ड की संदिग्ध नकल वाली कॉपियां

Wed, 20 Mar 2019 12:22 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कुछ संदिग्ध कॉपियां मूल्यांकन के लिए राजधानी पहुंची हैं। बोर्ड ने सामूहिक नकल की आशंका जताकर इन कॉपियों की अलग से जांच करने का निर्देश दिया है। कॉपियां किस जिले की हैं, बोर्ड ने इसका खुलासा नहीं किया है।  
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन यहां राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज हुसैनाबाद, राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज और अमीनाबाद इंटर कॉलेज में किया जा रहा है। राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में इंटर मनोविज्ञान की 1029 कॉपियां आवंटित हैं। इनमें से 936 कॉपियां आई हैं, बाकी छात्र अनुपस्थित हैं।

बोर्ड ने मनोविज्ञान की कॉपियों में अंदेशा जताया है। साथ ही मूल्यांकन केंद्र को कमेटी बनाकर जांच करने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड ने माना है कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल की शिकायतें मिली थीं। ये कॉपियां उन्हीं परीक्षा केंद्रों की हैं।
विज्ञापन


बोर्ड ने अलग से स्क्रीनिंग करने का निर्देश देते हुए कॉपियों के अंदर लिखे उत्तरों का परीक्षण कराने को कहा है। सभी कॉपियों में एक समान गलतियां की गई हैं तो रिपोर्ट में उसका उल्लेख करने को भी कहा है। स्क्रीनिंग करने के बाद रिपोर्ट कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मूल्यांकन केंद्र पर डीएचई और परीक्षकों की ओर से कमेटी बनाकर इन कॉपियों की जांच की जा रही है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

गत वर्ष उर्दू की कॉपियों पर था संदेह

गत वर्ष अमीनाबाद इंटर कॉलेज में उर्दू की कॉपियां जांचने के लिए आई थीं। बोर्ड ने इनकी विशेष स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया था। बोर्ड को अंदेशा था कि सामूहिक नकल के दौरान इन कॉपियों को लिखा गया था।

आज औैर कल बंद रहेगा मूल्यांकन
होली पर बुधवार और गुरुवार को मूल्यांकन कार्य बंद रहेगा। जिले में टीजीटी परीक्षा के चलते मूल्यांकन 10 मार्च को शुरू हुआ था। हालांकि बाकी जिलों में आठ मार्च को शुरू हो गया था। होली का अवकाश मिलाकर जिले में चार दिन मूल्यांकन प्रभावित हुआ है। ऐसे में मूल्यांकन कार्य तीन-चार दिन और बढ़ाया जाएगा। सवा नौ लाख कॉपियों में करीब आधी जंच चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें