दीपावली के त्यौहार पर प्याज की आसमान छूती कीमत से राहत दिलाने को जिला प्रशासन मोबाइल वैन से शहर के प्रमुख चिह्नित स्थानों पर 32 रुपये किलो की दर से सस्ता प्याज बिकवाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि प्याज की बढ़ती कीमत पर नियंत्रण पाने को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक सहकारी विपणन संघ द्वारा नाफेड से समन्वय कर 270 कुंतल प्याज उपलब्ध करा सस्ती दर पर बेचने को उपलब्ध कराया जा रहा है।
सस्ता प्याज गुरुवार से कर्मचारी कल्याण निगम, राजकीय उद्यान आलमबाग, राम मनोहर लोहिया पार्क व उद्यान निदेशालय के स्थायी काउंटर सहित मोबाइल वैन से शहर के विभिन्न इलाकों में बेचा जाएगा।