फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास दिवस के रूप में मनेगी चौधरी चरण सिंह जयंती

Wed, 04 Dec 2013 10:41 PM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसंबर को ‘किसान सम्मान दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इस मौके पर राज्य, जिला व ब्लाक स्तर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक रंजन ने बताया कि राज्य स्तर पर मुख्य कार्यक्रम कृषि भवन में आयोजित होगा।

इस मौके पर परंपरागत खेती में कृषि विविधीकरण अथवा औद्यानिक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा।

उद्यान, डेयरी, पशुपालन एवं शाकभाजी उत्पादन में चयनित किसानों को भी इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा।

इस संबंध में समस्त जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

कृषि विज्ञान केंद्रों पर इस मौके पर किसान विकास गोष्ठी, प्रदर्शनी व कृषि मेले का आयोजन होगा जिसमें जिले के मंत्री व अन्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

सहकारिता, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास व गन्ना विभाग विभागीय मंत्री की सुविधानुसार उनके क्षेत्र में किसान सम्मान दिवसों का आयोजन कराएंगे।

इसके अलावा जिलास्तर पर डीएम किसान गोष्ठी व कृषि प्रदर्शनी का आयोजन करेंगे। कृषि निदेशक को इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें