फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रसव के नाम पर वसूल रहे छह हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट स्थित मदर एंड चाइल्ड विंग में प्रसव कराने के नाम पर तीमारदारों से छह हजार रुपये वसूले जाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसका विरोध करने पर डराने-धमकाने की भी बात सामने आई है। महिलाओं के परिजनों ने वीडियो बनाकर बयान भी दर्ज कराए हैं। उधर, सीएचसी प्रभारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

इरशाद ने बताया कि उनकी पत्नी कहकशा बानो को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप लगाया कि डिलीवरी के दौरान कर्मचारियों ने छह हजार रुपये मांगे। मना करने पर कहा गया कि मरीज के टांकों में कोई दिक्कत आती है तो जिम्मेदारी आपकी होगी। इस मजबूरी में उन्हें रुपये देने पड़े।
इसी तरह संदीप राजवंशी ने भी आरोप लगाया कि पत्नी मोहिनी के प्रसव के लिए उनसे छह हजार रुपये लिए गए। विरोध पर कर्मचारियों ने कहा कि यहां प्रसव के लिए रुपये देने पड़ते हैं।
विज्ञापन

आशा देवी ने कहा कि बहू के प्रसव के बाद उनके बेटे से छह हजार रुपये वसूले गए। उनका कहना था कि अस्पताल में प्रसव कराने वाले ज्यादातर परिवारों से इसी तरह वसूली की जा रही है। परिजनों ने सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रसव के लिए किसी भी मरीज से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ एनबी सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही मिले तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें