चारबाग स्टेशन पर कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते डीआरएम
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों के लिए बने कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण मंगलवार को सीआरएस करेंगे। यहां वंदे भारत ट्रेनों की मेंटिनेंस होगी।
वंदे भारत ट्रेनों की मरम्मत के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन पर कोचिंग कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। हाल ही में डीआरएम सुनील वर्मा ने इसका निरीक्षण किया। यह बनकर तैयार हो गया है। उद्घाटन से पहले कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कमिश्नर रेलवे सेफ्टी सीआरएस करेंगे। वह मंगलवार को दिल्ली से लखनऊ आएंगे। कॉम्प्लेक्स के निरीक्षण के अतिरिक्त वह अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन आरडीएसओ में जियो टेक व ब्रिज लैबोरेटरी जाएंगे। आलमबाग में कैरेज एंड वैगन वर्कशॉप अपग्रेडेशन एवं वहां चल रहे बोगियों के मरम्मत कार्यों को भी जांचेंगे। चारबाग स्टेशन की सेकंड एंट्री पर बने रनिंग रूम में रेलकर्मियों की सुविधाओं को चेक करेंगे। हाल ही में डीआरएम ने यहां की बदहाली का जायजा लिया था। इसके अतिरिक्त सीआरएस ब्रिज वर्कशॉप, सफेदाबाद स्टेशन एवं चारबाग स्टेशन पर चल रहे अपग्रेडेशन कार्यों का जायजा लेंगे। डीआरएम कार्यालय में आला अफसरों से बातचीत भी करेंगे।
चारबाग स्टेशन पर कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते डीआरएम
चारबाग स्टेशन पर कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते डीआरएम