फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अगले हफ्ते सुलझेगा चारबाग पार्किंग का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन का पार्किंग विवाद अगले हफ्ते निस्तारित हो सकता है। अभी डीआरएम सहित आला अफसर महाकुंभ में व्यस्त हैं, जो अगले हफ्ते लौटेंगे। पार्किंग के अतिरिक्त चारबाग स्टेशन अपग्रेडेशन की समीक्षा बैठक भी होगी।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन पर पार्किंग विवाद कई हफ्तों से बना है। यात्रियों को दोहरा शुल्क चुकाना पड़ रहा है। चारबाग स्टेशन आने पर उन्हें न्यूनतम 20 रुपये शुल्क देना पड़ रहा है। यहां से पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन पर कैबवे से जाने पर 60 रुपये शुल्क देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी की ओर से पार्किंग विवाद जांच के लिए समिति भी बनाई गई। इसकी रिपोर्ट भी समीक्षा में रखी जाएगी। सूत्र बताते हैं कि अगले हफ्ते होने वाली बैठक में कैबवे व चारबाग के ठेकेदारों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें