फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हाईटेक होंगे चारबाग-लखनऊ जंक्शन, यात्रियों को मिलेंगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर जैसी सुविधाएं

Mon, 24 Jun 2019 03:20 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हाई स्पीड रेल नेटवर्क, जिसमें औसतन दो सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ती हैं। दुर्घटनाएं न के बराबर, स्टेशनों की साफ ऐसी कि मन मोह ले और यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं। ये सारी खूबियां इटली के ट्रेन नेटवर्क की हैं। लखनऊ के चारबाग और जंक्शन स्टेशन पर भी यात्री ऐसा ही फीलगुड कर सकें, इसके लिए इटली से ट्रेनों के सुरक्षित संचालन की बारीकियां सीखकर यहां लागू की जाएंगी।
विज्ञापन


इसके लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी व पूर्वोत्तर रेलवे की मंडल रेल प्रबंधक विजयलक्ष्मी कौशिक इटली के मिलान शहर ट्रेनिंग को जा रही हैं। पहली जुलाई से शुरू होने वाली ट्रेनिंग करीब दो हफ्ते चलेगी। प्रशिक्षण मिलान के बोकोनी विश्वविद्यालय में दिया जाएगा।
विज्ञापन

24,227 किमी रेल नेटवर्क

इटली में 24,227 किमी लंबे रेल नेटवर्क पर हाईस्पीड ट्रेनें दौड़ती हैं। करीब 100 से अधिक स्टेशनों को प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर, ब्रोंज श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें 16 स्टेशन प्लेटिनम श्रेणी के हैं। यहां अत्याधुनिक स्तर की सिग्नलिंग व ट्रैक सर्किट सिस्टम इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ट्रेन दुर्घटनाएं कम होती हैं। इतना ही नहीं स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें