माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से परिचालन संबंधी कारणों से 15114/13 छपरा गोमतीनगर छपरा एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया गया है। यह 12 सितंबर से लागू होगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 15114 छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस 12 सितम्बर से छपरा से निर्धारित समय शाम 6ः50 बजे के स्थान पर शाम 6ः30 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 15113 गोमतीनगर छपरा एक्सप्रेस 13 सितम्बर से गोमतीनगर से पूर्ववत समयानुसार चलकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए छपरा सुबह नौ बजे की जगह सवा नौ बजे पहुंचेगी।