फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाना होगा सफर, एक मार्च से चलेगी छपरा एक्सप्रेस

विज्ञापन
Chapra express will run from 1st march
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेन लखनऊ जंक्शन-छपरा स्पेशल ट्रेन एक मार्च से चलेगी। ट्रेन 05054 का संचालन एक मार्च से सप्ताह में चार दिन एवं 05053 का संचालन चार मार्च से होगा। इसी तरह विशेष ट्रेन 05083 छपरा-फर्रुखाबाद दो मार्च से सप्ताह में तीन दिन एवं 05084 फर्रुखाबाद-छपरा स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन दिन तीन मार्च से चलेगी। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक ट्रेन 05054 प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को लखनऊ जंक्शन से रात नौ बजे चलेगी। वहीं, 05053 ट्रेन हर सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को छपरा से शाम 7.35 बजे चलकर लखनऊ जंक्शन सुबह 8.45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 05083 प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं शनिवार को छपरा से शाम 6:00 बजे चलकर लखनऊ सिटी से 07.13 बजे, ऐशबाग से 07.40 बजे होते हुए फर्रुखाबाद 12.20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 05084 प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार एवं रविवार को फर्रुखाबाद से दोपहर 2.35 बजे चलकर कन्नौज, कानपुर, लखनऊ होते हुए छपरा 08.35 बजे पहुंचेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें