लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। आरोप है कि स्टाफ के साथ मारपीट की गई। संस्थान प्रशासन ने विभूतिखंड थाने में रिपाेर्ट दर्ज कराई है।
गुडंबा के राजौरी गांव निवासी लाल बहादुर को निमोनिया की शिकायत पर मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विक्रम सिंह ने बताया कि मरीज की हालत बेहद नाजुक थी, उसे वेंटिलेटर पर रखना था। वेंटिलेटर रखने के लिए मरीज को नली (इंट्यूबेट) डाली जानी थी। मरीज के घरवालों ने सुबह साढ़े पांच बजे तक इसकी सहमति नहीं दी।
इसके लिए परिजनों ने फॉर्म पर हस्ताक्षर भी किए। इसके बाद मरीज की हालत और बिगड़ी, तो सुबह साढ़े छह बजे परिजनों ने सहमति दी। तब तक मरीज की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी और उसे बचाना मुश्किल हो गया था। तमाम प्रयासों के बावजूद मरीज को बचाया नहीं जा सका। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
जांच के बाद कार्रवाई
संस्थान प्रशासन ने इमरजेंसी में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
Iअमर सिंह, इंस्पेक्टर, थाना विभूतिखंडI
लोहिया संस्थान में मरीज की मौत पर बवाल।
लोहिया संस्थान में मरीज की मौत पर बवाल।
लोहिया संस्थान में मरीज की मौत पर बवाल।
लोहिया संस्थान में मरीज की मौत पर बवाल।
लोहिया संस्थान में मरीज की मौत पर बवाल।
लोहिया संस्थान में मरीज की मौत पर बवाल।
लोहिया संस्थान में मरीज की मौत पर बवाल।