फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर : मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान हुआ बवाल व पत्थरबाजी, कई लोग घायल

Wed, 09 Oct 2019 05:31 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलरामपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पचपेड़वा, ललिया तथा तुलसीपुर थाना क्षेत्र के तीन गांवों में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। घटना में करीब 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घटनाओं में अभी तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कई अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। एसपी ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने का निर्देश मातहतों को दिया है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 
विज्ञापन


गत मंगलवार को पचपेड़वा थाना क्षेत्र के हरखड़ी गांव में दुुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकला था। जुलूस के रास्ते में ही अचानक समुदाय विशेष के लोगों ने धारदार हथियार, लाठी-डंडे व पत्थर से जुलूस में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। 

घर की छतों व सामने से जमकर पत्थरबाजी की गई। घटना में सूरज पांडेय, गोलू गुप्ता, राजेन्द्र, बैजू यादव, अखिलेश्वर पांडेय, रिंकू, ओंकार, सुशीला तथा चौकीदार राम नरायन समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक एके मिश्र, एडीएम एके शुक्ला, एसडीएम तुलसीपुर विनोद सिंह, सीओ तुलसीपुर तथा एसएचओ योगेन्द्र सिंह यादव दल बल के साथ घटना पर काबू पाया। 
विज्ञापन

लोगों को समझा बुझाकर प्रतिमा विसर्जन स्थल के लिए रवाना की गई। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि घटना में शामिल अराजकतत्वों में से 24 लोगों के खिलाफ नामजद तथा कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी तथा चिन्हांकन के लिए पुलिस की चार टीम लगाई गई है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 

दूसरी घटना मंगलवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान ललिया थाना क्षेत्र के भुसैलिया गांव में हुई। जुलूस पर कुछ अराजकतत्वों ने गुलेल व पत्थर से हमला कर दिया। वीरपुर निवासी जुगनू दूबे ने बताया कि पत्थर से उनके सीने में चोट आई है। हमलावर पत्थर मारने के बाद एक घर में घुस गए। जुलूस में शामिल लोगों ने घर घेर लिया। 

मौके पर पहुंचे सीओ प्रेम कुमार थापा, थानाध्यक्ष ललिया अरविन्द गुप्ता तथा मथुरा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अश्विनी दूबे ने लोगों को समझा बुझाकर जुलूस विसर्जन स्थल की ओर रवाना कराया। पुलिस हमलावर को पकड़कर थाने ले आई है। 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के खैरी चौराहे पर विसर्जन जुलूस के दौरान सड़क पर खड़ी बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान तीन लोग घायल हो गए। 

पीड़ित अवध नरेश ने मामले की तहरीर तुलसीपुर थाने में दी है। प्रभारी निरीक्षक वकील पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। उधर बुधवार को एसपी ने दोनों गांवों का दौराकर घटना का जायजा लिया तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

एसपी ने दोनऱें गांवों में फोर्स के साथ फ्लैगमार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही साथ एसपी ने डीएम कृष्ण करूणेश के साथ पचपेड़वा बाजार में भी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले फ्लैगमार्च कर शांति व सद्भावना का संदेश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें