प्राथमिक विद्यालय त्रिवेणीनगर में कथा वाचन करते दिलीप शुक्लस्वयं
लखनऊ। श्री राम का नाम जपने से आनंद की प्राप्ति होती है। पवित्र चरित्र का निर्माण होता है। ये बातें रविवार को कथावाचक दिलीप शुक्ल ने प्राथमिक विद्यालय मैदान त्रिवेणीनगर तीन में कहीं। मौका था राम कथा के शुभारंभ का। सात दिवसीय कथा में शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक भजनों के साथ प्रभु का गुणगान व प्रवचन किया जा रहा है। इससे पूर्व भारत मां की पूजा की गई। लेटे हुए हनुमान मंदिर के महंत डॉ. विवेक तागड़ी, विजय दीक्षित, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।