फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: यूपी में मौसम ने अचानक ली करवट, कई जिलों में आंधी-बारिश, जल्द लौटेगी तपिश भरी गर्मी

Thu, 08 May 2025 06:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में करीब 25 जिलों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई पर दिन चढ़ते तेज धूप हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जल्द ही तपिश भरी गर्मी की वापसी होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार की सुबह मौसम ने एकदम से करवट लिया और पूर्वी व पश्चिमी दोनों संभागों के लगभग 25 जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली। बूंदाबांदी के दौरान प्रयागराज, वाराणसी जैसे शहरों में लगभग 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चली।

विज्ञापन


दिन चढ़ने के साथ ही प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर तेज धूप खिली और तापमान बढ़ने के साथ ही उमस भरी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी प्रदेश के पश्चिमी, तराई और दक्षिणी इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी बोले- दुस्साहस करने वालों के मंसूबे को मिनटों में चकनाचूर कर देती है हमारी यूपी पुलिस
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: अखिलेश यादव बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी भी दल को इसका राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए
विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में भी तड़के ही तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई और सुबह का मौसम सुहाना हो गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को कई जिलों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिली।

शुक्रवार को भी प्रदेश के पश्चिमी, तराई और दक्षिणी इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके बाद अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की उछाल आने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें