फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में बड़े फेरबदल की तैयारी, बदले जाएंगे एक तिहाई से ज्यादा अध्यक्ष

Sat, 26 Aug 2017 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदस्यता भर्ती अभियान के बाद अब सपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस क्रम में पांच सितंबर को एक ही दिन जिला व महानगर सम्मेलन होंगे। माना जा रहा है कि इन सम्मेलनों में सपा के एक तिहाई से ज्यादा अध्यक्ष बदले जाएंगे। सम्मेलनों में जिले के राजनीतिक हालात, निकाय चुनाव की तैयारियों व जनसमस्याओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कुछ जिलाध्यक्षों व कई पूर्व विधायकों व पूर्व मंत्रियों ने सदस्यता अभियान में ज्यादा सक्रियता नहीं दिखाई है। अभियान में अपेक्षित परिणाम न देने वाले जिलाध्यक्षों को चिह्नित कर लिया गया है। इन्हें सम्मेलनों में हटाने की तैयारी है।

जिलाध्यक्षों का चुनाव सक्रिय सदस्य करेंगे। जो अध्यक्ष सक्रिय सदस्य बनाने में पीछे रहे हैं उनकी दावेदारी खुद ही कमजोर हो गई है। जिला पदाधिकारियों के चुनाव में पर्यवेक्षकों की भूमिका अहम रहेगी। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक कार्यक्रमों की शुरुआत 5 सितंबर से हो रही है। इस दिन पार्टी के जिला सम्मेलन सभी जिलों में होंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक जिला व महानगर सम्मेलन में एक-एक पर्यवेक्षक रहेगा। संगठनात्मक कार्यक्रम के संबंध में सभी जिला, महानगर अध्यक्षों,  महासचिव, सांसद, पूर्व सांसद,  विधायक, पूर्व विधायक, प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सूचना दे दी गई है। उन्हें जिला एवं महानगर सम्मेलनों में सहयोग को कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें