फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उप कुलसचिवों व सहायक कुलसचिवों के कार्य बदले

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में उप कुलसचिवों व सहायक कुलसचिवों के बीच कार्यों का पुनर्वितरण किया है। विवि प्रशासन का कहना है कि ऐसा कार्यों को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किया गया है। कुलपति की स्वीकृति के बाद कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश में विभिन्न प्रशासनिक अनुभागों की जिम्मेदारियां अधिकारियों को आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार, उप कुलसचिव शशि प्रभा तिवारी को शिक्षणेत्तर, शोध, गोपनीय, परीक्षा विभाग तथा सामान्य प्रशासन का कार्य सौंपा गया है। वहीं उप कुलसचिव महेश चंद्र शुक्ल को शैक्षिक, विधिक, मीटिंग, लेखा, डेलीगेसी और पीएम-ऊषा से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक कुलसचिव सूर्यकांत मिश्रा को डिस्पैच, जनसूचना और डेलीगेसी से संबंधित कार्य सौंपे गए हैं। सहायक कुलसचिव अवधेश कुमार को परीक्षा, अभिलेख, आईजीआरएस की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक मिश्रा को प्रोजेक्ट, विकास, शिक्षणेतर और शोध, जबकि अंजनी कुमार शुक्ल को शैक्षिक, प्रवेश, राजभवन पत्राचार एवं विधिक कार्य सौंपे गए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन अनुभागों का आवंटन किसी उप कुलसचिव या सहायक कुलसचिव को नहीं किया गया है, उनकी पत्रावलियां सीधे कुलसचिव के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें