फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के थानों में पुरानी व्यवस्था के तहत हुई निरीक्षकों की तैनाती, काम नहीं आया डीजीपी का फॉर्मूला

Tue, 30 Oct 2018 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने तीन महीने पहले राजधानी सहित प्रदेश के सभी थानों में चार निरीक्षक तैनात करने की योजना शुरू की, लेकिन यह सफल न होने पर तीन महीने बाद सिर्फ  दो निरीक्षक की तैनाती का फरमान जारी कर दिया। इस आदेश के तहत राजधानी के 38 थानों में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध की तैनाती की गई है। मंगलवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अतिरिक्त निरीक्षक अपराध की सूची जारी की।

विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, संतोष कुमार को हजरतगंज में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बनाया गया। इसी तरह मो. इरशाद त्यागी को हुसैनगंज, धीरज कुमार शुक्ला को आलमबाग, विद्यासागर पाल को गौतमपल्ली, विजय कुमार पांडेय को मानकनगर, राजेश कुमार द्विवेदी को पारा, नीलम राना को कृष्णानगर, अनिरुद्ध सिंह को सरोजनीनगर, बलबीर सिंह को बंथरा, सत्यनारायण मिश्रा को कैसरबाग, देवनाथ को अमीनाबाद, दीपेंद्र सिंह यादव को नाका, अतुल कुमार तिवारी को चौक, नूरूल हुदा को वजीरगंज, राजकुमार वर्मा को ठाकुरगंज, विजयेंद्र सिंह को बाजारखाला, राजकेशर यादव को सआदतगंज, अरुण कुमार अवस्थी को तालकटोरा, बद्री प्रसाद को महानगर, अमरनाथ यादव को हसनगंज, हरिकेश राय को विकासनगर, नंदकिशोर को अलीगंज, विद्याशंकर शुक्ला को मड़ियांव, रामकुमार यादव को जानकीपुरम, राजदेव मिश्रा को गाजीपुर, कुलदीप सिंह सेंगर को इंदिरानगर, गिरीश कुमार उपाध्याय को गुडंबा, जुबेर अहमद को गोमतीनगर, वीरेंद्र कुमार राय को विभूतिखंड, मनोज कुमार सिंह को चिनहट, सुनील कुमार सिंह को कैंट, रमेश सिंह यादव को आशियाना, रणजीत सिंह भदौरिया को पीजीआई, रफी आलम को मोहनलालगंज, वहीद अहमद को मलिहाबाद, अखिलेश कुमार यादव को काकोरी, राजेश कुमार को बीकेटी, देवेन्द्र कुमार यादव को इटौंजा का अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बनाया गया। वहीं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अनिल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से विभूतिखंड का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें