फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शादी का झांसा देकर छात्रा का धर्म बदलवाया, बंधक बना एक महीने तक किया शारीरिक शोषण

Sat, 08 Oct 2022 05:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ पुलिस ने एक छात्रा को शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने और फिर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी जियाउद्दीन सिद्दीकी हुआ गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारबाग इलाके में एक बैंक के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर छात्रा को जाल में फंसाया। फिर लखनऊ से कानपुर लेकर जाकर धर्म परिवर्तन कराया। विरोध पर बंधक बनाकर एक महीने तक शारीरिक शोषण किया। छात्रा के पिता ने नाका थाने में शिकायत की। इसके बाद कानपुर में दबिश देकर पुलिस ने छात्रा को मुक्त कराया, लेकिन आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने शुक्रवार को लखनऊ से आरोपी जियाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, आरोपित जियाउद्दीन सिद्दीकी मूलरूप से बांदा का रहने वाला है। वह इस समय कानपुर के बेकनगंज में हलीम कंपाउंड परेड पर किराए पर रह रहा था। नाका के अतिरिक्त निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि एक साल पहले जियाउद्दीन चारबाग स्थित एक बैंक में तैनात था।

बैंक में खाता खुलवाने के दौरान जियाउद्दीन ने छात्रा की मदद कर उसका नंबर ले लिया था। कुछ समय पहले उसका ट्रांसफर अकबरपुर हो गया था। वह वहां से भी छात्रा से संपर्क में रहा। छात्रा के पिता का आरोप है कि एक महीने पहले आरोपी लखनऊ आया और झांसा देकर होटल में ले जाकर बेटी से दुराचार किया। यही नहीं, शादी का झांसा देकर बेटी को कानपुर ले गया, जहां जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया। विरोध पर उसे बंधक बनाकर रखा और शोषण करता रहा। छात्रा के पिता ने नाका कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। सुराग मिलने पर पुलिस कानपुर पहुंची और छात्रा को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान जियाउद्दीन भाग निकला था। शुक्रवार को आरोपी को चारबाग मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जियाउद्दीन उससे हिंदी में लिखी नमाज पढ़ाता था। नमाज जल्द रटने के लिए दबाव भी बनाता था। विरोध पर पिटाई करता था। पुलिस ने कहा कि जियाउद्दीन के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें