फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बदली मौसम की रंगत, आ गई ठंड

Thu, 29 Oct 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवाली से पहले ही राजधानी में सर्दी ने दस्तक दी है। मध्य प्रदेश के ऊपर सक्रिय सिस्टम के चलते सूबे में ठंड की आहट बुधवार को सुनाई दी। बीते 36 घंटे से जारी मौसमी उठापटक के चलते अचानक मौसम के बदले तेवरों ने लोगों को कंपकंपा कर रख दिया।
विज्ञापन


सुबह से ही छाई बदली के बीच गरज चमक कर हुई बारिश के कारण पारे में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। सुबह से ही रुक-रुक कर 12 से 20 किमी की रफ्तार से चली सर्द हवा ने कंपकंपाया। रात से ही डेरा डाले बादल बुधवार को दोपहर तक बरस पड़े। मौसम विज्ञान केंद्र पर 1.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। शाम को सूर्यास्त के बाद ठंड कुछ और बढ़ी।

24 घंटे में 10 डिग्री गिरा पारा
मौसम के बदले तेवरों के चलते राजधानी का अधिकतम पारा बीते 24 घंटो में 10 डिग्री से ज्यादा गिरा। मंगलवार को जहां ये 33.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था वहीं बुधवार को ये सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम 23.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बादल छाए रहने और धूप न निकलने से पारे में 10.6 गिरावट डिग्री दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी बूंदाबांदी के आसार

मौसम विज्ञानी के मुताबिक मैदानी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों पर बर्फ बारी के बाद चली बर्फीली हवाओं से पारा पहले ही गिर रहा था, अब बारिश ने इसमें तेजी ला दी है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मप्र के ऊपर 36 घंटे पहले से सक्रिय हुए अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के चलते मौसम में बदलाव हुआ है।

राजधानी में बूंदाबांदी से पारा सामान्य से काफी नीचे चला गया। लग़भग 10 डिग्री की गिरावट से ठंडक अचानक बढ़ी है।

बृहस्पतिवार को भी राजधानी समेत आसपास के कुछ इलाकों में मौसमी उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। धूप की लुकाछिपी के बीच बौछारें बूंदाबांदी पड़ सकती हैं। शुक्रवार से पारा सामान्य हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें