फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा मंडल स्तरीय संगठन में बदलाव, राईनी बने उत्तराखंड स्टेट कोऑर्डिनेटर

Mon, 21 Sep 2020 10:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा ने मंडल स्तरीय मुख्य सेक्टर प्रभारियों की जिम्मेदारी में नए सिरे से बदलाव किया है। शमसुद्दीन राईनी का कद बढ़ाया गया है। उन्हें प्रदेश के पांच मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी के साथ उत्तराखंड का स्टेट कोऑर्डिनेटर भी बनाया गया है।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली से उत्तराखंड के प्रभारी की जिम्मेदारी वापस लेकर राईनी को सौंपी है। मुनकाद के पास अब मिर्जापुर, इलाहाबाद, वाराणसी और आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी रहेगी। जबकि शमसुद्दीन के पास सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद व बरेली के साथ लखनऊ मंडल के सेक्टर-2 की जिम्मेदारी बनी रहेगी। पूर्व सांसद घनश्याम खरवार को गोरखपुर, बस्ती, फैजाबाद व देवीपाटन मंडल की जिम्मेदारी मिली है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव आरएस कुशवाहा को कानपुर, चित्रकूट और झांसी मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे वाराणसी का प्रभार ले लिया गया है। नौशाद अली और गोरेलाल मिलकर अलीगढ़ और आगरा मंडल का काम देखेंगे।

लखनऊ मंडल में बाराबंकी को भी किया शामिल
लखनऊ मंडल में 46 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसलिए इस सेक्टर के लिए पूरी टीम तैयार की गई है और इसमें बाराबंकी को भी शामिल करते हुए दो सेक्टर में बांटा गया है। सेक्टर एक में लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली जिले तो रहेंगे ही, फैजाबाद मंडल के बाराबंकी जिले को भी जोड़ा गया है। इस सेक्टर की कमान एमएलसी भीमराव अंबेडकर के साथ अखिलेश अंबेडकर, रामनाथ रावत, विनय कश्यप, महेंद्र सिंह जाटव, डॉ. सुशील कुमार मुन्ना, मो. वसीम, किशनलाल गौतम, विशाल प्रताप राव व आशा राम रावत के  हाथ रहेगी। सेक्टर-2 में हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर जिले आते हैं। इसकी कमान शमसुद्दीन राईनी के अलावा डॉ. रामकुमार कुरील, हरीश सैलानी, डॉ. विनोद भारती, चंद्रिका प्रसाद गौतम, राकेश कुमार गौतम, जयवीर गौतम, रणधीर बहादुर व मेवालाल वर्मा की टीम के हाथ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें