फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले एक हों मुस्लिम व दलित : चंद्रशेखर

Fri, 30 Nov 2018 01:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चंद्रशेखर ऊर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव -2019 से पहले बीजेपी से लड़ने के लिए दलित, मुस्लिम और पिछड़ों को एक होना होगा। मुस्लिमों को उनके नेताओं ने ठगा है। उन्हें सोचना होगा कि वह लोकसभा चुनाव में किसके साथ जाएं। ये बातें भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने बृहस्पतिवार को मीडिया से कहीं।

विज्ञापन


चंद्रशेखर ने कहा कि जिन नेताओं और पार्टियों के लिए मुस्लिमों ने वोट किया, उन्होंने मुस्लिमों को ही किनारे कर दिया। मुस्लिमों को समझना चाहिए कि उनका अस्तित्व कहां सुरक्षित हैं।

चंद्रशेखर ने कहा कि वह दलित, मुस्लिम और पिछड़ों को एकजुट करने का अभियान चलाएंगे। मुस्लिमों का अस्तित्व दलितों के साथ ही सुरक्षित है। यदि दोनों के बीच सामाजिक समरसता है तो कोई भी उन्हें अलग नहीं कर सकेगा। चंद्रशेखर ने कहा कि मुस्लिम भीड़ की हिंसा के शिकार हुए लेकिन कोई भी पार्टी इसके खिलाफ खड़ी नहीं हुई। वह मुस्लिमों को उनका नेतृत्व देंगे और भीम आर्मी को आगे बढ़ाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें