फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2027: दलित-मुस्लिम गठजोड़ की जमीन तलाशेंगे चंद्रशेखर-ओवैसी, लखनऊ में महारैली के जरिये दिखाएंगे ताकत

Wed, 25 Nov 2026 12:25 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के तहत चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी अपनी पहली महारैली गुरुवार को लखनऊ में करेंगे। इसके जरिये दलित-मुस्लिम समीकरण साधने और सभी 403 सीटों पर उतरने की ताकत दिखाएंगे। चंद्रशेखर को सीएम चेहरा बनाकर यह मोर्चा लगभग 40 फीसदी संयुक्त वोट बैंक पर नजर टिकाए है। 
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दलित और मुस्लिम मतदाताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बृहस्पतिवार को लखनऊ में महारैली के जरिये अपनी राजनीतिक ताकत दिखाएंगे। 

विज्ञापन


सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के गठन के बाद यह पहली बड़ी रैली है। इसके लिए राजधानी लखनऊ को चुनना भी राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। दोनों नेता यहां से प्रदेश की राजनीति में नए सामाजिक समीकरण का संदेश देना चाहते हैं। दोनों दलों ने 2027 का विधानसभा चुनाव सभी 403 सीटों पर लड़ने का एलान किया है। 

सपा और कांग्रेस के लिए चुनौती बन सकता है मोर्चा 

चंद्रशेखर को गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया है। गठबंधन की नजर प्रदेश के करीब 21 फीसदी दलित और 19 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं पर है। यानी दोनों समुदायों की संयुक्त आबादी प्रदेश के करीब 40 फीसदी के आसपास है। ऐसे में यह गठबंधन सपा और कांग्रेस के लिए भी चुनौती बन सकता है। खासकर उन सीटों पर जहां दलित और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका में रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस गठबंधन की चुनौती केवल सपा-कांग्रेस के सामने नया विकल्प पेश करना नहीं है, बल्कि दलित और मुस्लिम मतदाताओं को साझा राजनीतिक एजेंडे पर एकजुट करना भी है। चंद्रशेखर का दलित राजनीति में आधार और ओवैसी की मुस्लिम राजनीति में सक्रियता इस कोशिश का प्रमुख आधार है। 

इन मुद्दों पर प्रमुखता से कर सकते हैं बात

लखनऊ की रैली में सामाजिक न्याय, संविधान, आरक्षण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे प्रमुख रह सकते हैं। इसके साथ ही यह भी देखना होगा कि नया मोर्चा विपक्षी एकजुटता की राजनीति को आगे बढ़ाता है या अलग राजनीतिक ध्रुव तैयार करने की दिशा में बढ़ता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें