फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल से फिर बारिश के आसार

विज्ञापन
राजधानी में शनिवार को बदली छाई रही। 
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शनिवार को धूप-छांव के बीच उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। तापमान बढ़ने और हवा में नमी अधिक रहने से दिन में चिपचिपी गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सोमवार से हल्की से मध्यम बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ट्रफ के फिर उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बीते दिन से 1.6 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1.8 डिग्री बढ़ा। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश होने पर उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

राजधानी में शनिवार को बदली छाई रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें