फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने के आसार

विज्ञापन
अलीगंज आईटीआई में धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव में बैठे युवा।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। मौसम की करवटों का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। अप्रैल के महीने में दिन में तेज धूप और शाम को सुहाना मौसम देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ का नया दौर लखनऊ का मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में बुधवार और बृहस्पतिवार को आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। इसके साथ ही तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।



आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को आंधी-तूफान और बारिश के साथ ओले पड़ने के संकेत हैं। तेज हवाएं भी चलेंगी। इसका असर बुधवार को लखनऊ तक पहुंच सकता है। राजधानी में तेज हवाओं को असर मंगलवार को ही देखने को मिल सकता है। बुधवार को आंधी के साथ बारिश असर दिखा सकती है। लखनऊ आने तक विक्षोभ का असर कमजोर नहीं पड़ा तो कुछ इलाकों में ओले गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आंधी-बारिश की वजह से आठ से नौ अप्रैल के बीच तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल से मौसम में फिर से गर्मी का असर दिखने लगेगा।
विज्ञापन




लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था। हालांकि, रविवार की तुलना में सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अलीगंज आईटीआई में धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव में बैठे युवा। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें