पुनर्वास विवि में यूजी-पीजी प्रवेश का मौका आज
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में कई स्नातक व परास्नातक कोर्सों में अभी भी सीटें खाली हैं। जिन पर प्रवेश का आखिरी मौका सोमवार 26 अगस्त को दिया गया है। विश्वविद्यालय में एलएलएम, बीकॉम-एलएलबी, एमबीए, एमएससी आईटी, एमसीए व पीजी विज्ञान के विभिन्न कोर्सों में सीटें खाली हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यावसायिक व गैर व्यावसायिक कोर्सों में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 26 अगस्त तक का एक और मौका दिया है।
इसी क्रम में बीएड, एमएड विशेष शिक्षा के जिन विद्यार्थियों का नाम काउंसलिंग सूची में था लेकिन उनका प्रवेश नहीं हुआ। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को 26 अगस्त को आखिरी अवसर दिया गया है। अभ्यर्थी एकेडमिक ब्लॉक ए-2 में कमरा नंबर 322 में प्रवेश के लिए संपर्क करें। साथ ही बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट (बीवीए) और मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट (एमवीए) पाठयक्रम की प्रवेश काउंसलिंग 27-26 अगस्त को आयोजित की गई है।