लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अब 27 सितंबर तक प्रवेश होंगे। हाईस्कूल पास वे विद्यार्थी जो आईटीआई के व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतर अवसर है। चारबाग राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने बताया कि किसी भी आईटीआई परिसर में वॉकइन के तहत प्रवेश होंगे। विद्यार्थी संस्थान में उपस्थिति होकर खाली सीटों पर दाखिला ले सकते हैं।