लखनऊ। इंदिरानगर के संतपुरम कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार से 21 सितंबर की रात स्कूटी सवार तीन बदमाश मोबाइल फोन लूट ले गए। मंगलवार को उन्होंने इंदिरानगर थाने में लूट का केस दर्ज कराया है। अश्वनी कुमार के मुताबिक वह ब्लिंकइट स्टोर में काम करते हैं। 21 सितंबर की रात करीब 12.30 बजे वह ड्यूटी करके घर जा रहे थे। सेक्टर-10 सद्भावना क्लीनिक के पास एक स्कूटी सवार तीन बदमाश पीछे से आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन लूट ले गए। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया और लुटेरों को दौड़ाया भी, पर वे भाग निकले। इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि लूट की एफआईआर दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से लुटेरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।