फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी की 32 सड़कों पर मनमानी पार्किंग से लगता है जाम

Sat, 27 Feb 2021 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस - फोटो : SELF
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने राजधानी में जाम लगने के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने 32 सड़कों को चिह्नित किया है। जिस पर मनमानी पार्किंग, अस्थाई अतिक्रमण के कारण आये दिन जाम लगता है। शुक्रवार को ऐसे चिह्नित सड़कों में 19 पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 340 लोगों का चालान काटा गया।

विज्ञापन


एडीसीपी यातायात सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक, ट्रैफिक संचालन के लिए कमिश्नरेट को 10 जोन में बांटा गया है। इसमें 10 यातायात निरीक्षक तैनात किए गए हैं। जो स्थानीय थाने व नगर निगम के सहयोग से जाम लगने के कारणों की जानकारी हासिल करेंगे। इसके बाद सड़क को जाम की श्रेणी में रखते हुए कार्रवाई की योजना बनाएंगे।

इसके तहत यातायात पुलिस टीम ने कुल 32 सड़कों को चिह्नित किया गया है। एडीसीपी यातायात सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 19 सड़कों पर अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण व बेतरतीब व खतरनाक पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 223 वाहनों का चालान काटा गया। वहीं, अतिक्रमण करने वाले 340 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। एडीसीपी के मुताबिक, अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर सड़कों को जाम मुक्त कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें