फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो महीने में 70 लाख से चकाचक होगा ओवरब्रिज

Sun, 14 Apr 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में गल्ला मंडी के पास डबल फाटक के पास बने ओवरब्रिज से आवागमन सुगम बनाने का काम शुरू हो गया है। इस ओवरब्रिज में बड़े-बड़े गड्ढे होने के साथ सड़क ध्वस्त हो गई थी। अब नए सिरे से ओवरब्रिज की सड़क बनाने का काम शुरू हुआ है। इसके बनने से करीब 25 हजार लोग फर्राटा भरेंगे। इस कार्य में करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर में जहानाबाद चौकी से रतापुर जाने वाली सड़क पर डबल फाटक के पास सेतु निगम ने 2015 में ओवरब्रिज का निर्माण कराया था। देखदेख के अभाव में ओवरब्रिज की सड़क खस्ताहाल हो गई थी। इससे आने-जाने में लोगाें को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। तीन महीने पहले ओवरब्रिज को लोक निर्माण विभाग ने हैंडओवर कर लिया था। लोक निर्माण विभाग ने सड़क मरम्मत के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजा था। लोकसभा चुनाव से पहले स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कराया गया।

जाम की समस्या से मिलेगी राहत
ओवरब्रिज की सड़क खस्ताहाल होने से रतापुर जाने के लिए लोगों को चंपादेवी मंदिर के पास से त्रिपुला होकर निकलना पड़ रहा था। इसके लिए लोगों को करीब तीन किमी. का चक्कर काटना पड़ रहा था। जाम की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। सड़क बनने से लोग कम समय में दूरी तय कर सकेंगे।
विज्ञापन


रोका गया आवागमन, दूसरे मार्ग से गुजरेंगे वाहन
ओवरब्रिज के साथ सड़क मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इसके लिए ओवरब्रिज से आवागमन रोक दिया गया है। भारी वाहनों को जहानाबाद से होते हुए लखनऊ-प्रयागराज हाइवे पर त्रिपुला से होकर निकाला जा रहा है। दोपहिया वाहन डबल फाटक पर रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरग्राउंड मार्ग से निकाले जा रहे हैं।

ओवरब्रिज की सड़क खस्ताहाल हो गई थी। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया गया है। इस कार्य में करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

- महिपाल सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें