लखनऊ। चैती छठ महापर्व का आयोजन आगामी 25 व 26 मार्च को छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट पर किया जाएगा। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने इसकी तैयारी के लिए समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रभुनाथ राय ने बताया कि चैती छठ महापर्व बिहार में बहुत भव्य तरीके से मनाया जाता है। चैती छठ महापर्व रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। सोमवार को खरना, मंगलवार को सायंकालीन अर्घ और बुधवार को सप्तमी पर प्रातः सूर्योदय के समय भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर संपन्न होगा। बैठक में मनोज सिंह, वेद प्रकाश राय, जितेंद्र सोनकर, रामयतन यादव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।