फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 138 समितियों में निर्विरोध चुने गए सभापति, उप सभापति व सदस्य

Sun, 19 Mar 2023 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की साधन सहकारी समितियों में रविवार को सभापति, उप सभापति और सदस्य के चुनाव कराए गए। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सुरेंद्र मौैर्य ने बताया कि 160 साधन सहकारी समितियों में से 138 साधन सहकारी समितियों में सभापति, उप सभापति व डेलीगेट निर्विरोध चुने गए। वहीं 22 साधन सहकारी समितियों में इन पदों के लिए चुनाव हुआ। इसके बाद हार-जीत का फैसला तय हुआ।
विज्ञापन


जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक धोबहा में ब्लॉॅक प्रमुख दल बहादुर समर्थित प्रत्याशी अंशू दीक्षित दूसरी बार सभापति चुनी गईं। इसी तरह गोकुलपुर में मंजू सिंह, टिकठा मुसल्लेपुर में राघवेंद्र सिंह, खजुरी साधन सहकारी समिति में अजय कुमार सभापति चुने गए।
शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक सहकारी समिति शिवगढ़ में हनुमान सिंह, बैंती में रामकुमार मिश्रा, रीवां में सुषमा सिंह, कसना में रामपाल सिंह, खजुरों में शिशिर सिंह, अक्षई में कप्तान सिंह निर्विरोध सभापति चुने गए। वहीं बेड़ारू साधन सहकारी समिति में विमला देवी और दुर्गेश सिंह के बीच मतदान हुआ। इसमें विमला देवी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक विकासखंड डलमऊ की 12 समितियों में से 10 साधन समितियों में सभापति, उप सभापति, डेलीगेट निर्विरोध चुने गए। साधन सहकारी समिति डलमऊ में रामविलास सभापति, उप सभापति सहदेव, बरारा बुजुर्ग समिति में लोधा सभापति, प्रेम बहादुर उप सभापति पद पर जीत हासिल की। समिति रायपुर टप्पा हवेली में हरिभान सिंह सभापति, शैलेंद्र कुमार उप सभापति, ऐहार में हनुमान सिंह सभापति, रामबाबू उप सभापति चुनए गए। कंधरपुर में सुनील कुमार द्विवेदी सभापति, रामाआसरे उप सभापति, जोहवानटकी में श्याम मनोहर सभापति, रंजीत कुमार उपसभापति, घुरवारा में अरुण सिंह अध्यक्ष, अयोध्या पाल उप सभापति चुने गए। भीरा गोविंदपुर में बजरंग बहादुर सिंह सभापति, बृज कुमारी उप सभापति चुनी गई।
बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक साधन सहकारी समित असहन जगतपुर में सर्वसम्मति ऊषा देवी को सभापति चुना गया। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक साधन सहकारी समिति साई में फूलमती सभापति, गोविंदपुर माधव में माधुरी देवी सभापति, गौरा हरदो से शिव प्रताप सिंह सभापति, जलालपुर धई में देशराज अध्यक्ष चुने गए।
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक बकुलिहा साधन सहकारी समिति में अभिषेक बिक्रम सिंह सभापति, देवगांव में कमलेश यादव सभापति, खीरो में आजम खां सभापति, निहस्था में शारदा सिंह सभापति, भीतरगांव में संतोष कुमार मिश्रा सभापति चुने गए। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक साधन सहकारी समिति धूरेमऊ में अजय प्रताप सिंह, सरेनी में कामता प्रसाद सिंह सभापति चुने गए। रोहनिया प्रतिनिधि के मुताबिक साधन सहकारी समिति सरायअख्तियार में जीतलाल, उमरन में बैजनाथ, रोहनिया साधन सहकारी समिति में बलदेव मौर्या सभापति चुने गए।
परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक साधन सहकारी समिति बेवल में विंदेश्वरी प्रसाद, छतोह में राममिलन मौर्या, नसीराबाद में रामप्रसाद सभापति चुने गए। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक साधन सहकारी समिति डीह में चुनाव हुआ। इसमेंं अशोक कुमार ने दो मतों से जीतकर सभापति चुने गए। अशोक को पांच व मनोज को तीन मत मिले। अन्य साधन सहकारी समितियों में सभापति, उप सभापति, डेलीगेट निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें