फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 48 घंटे बाद भी अरविंद के कातिलों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

Sun, 19 Mar 2023 09:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। किसान की हत्या का मामला भदोखर पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। जबकि परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। ऐसे में घटना की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। भदोखर पुलिस की लापरवाही को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के महुवारी का पुरवा मजरे गढ़ी मुतवल्ली गांव निवासी अरविंद यादव (30) की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले को खुदकुशी बता रही थी। लोगों का आक्रोश और मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह खुदकुशी पाई गई है। पत्नी शिल्पा ने पति की हत्या करने का आरोप लगाया है।
48 घंटे बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इससे पीड़ित परिवार में पुलिस के प्रति गहरी नाराजगी है। बताया जा रहा है कि मृतक किसान प्राॅपर्टी डीलर का काम भी करता था। कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। पुलिस विवाद करने वाले लोगों को अब तक चिन्हित नहीं कर पाई है। अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि घटना के हर बिंदु की जांच की जा रही है। जल्द ही असलियत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें