फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई का टॉप स्नैचर लखनऊ में कर रहा था टप्पेबाजी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के ईरानी गैंग का बदमाश गिरफ्तार, तीन भाग निकले, टप्पेबाजी के 28 मामलों का खुलासा
विज्ञापन

पीजीआई पुलिस ने मंगलवार रात मुंबई के ईरानी गैंग के बदमाश जुल्फिकार जावेद ईरानी को दबोच लिया। हालांकि, उसके तीन साथी चकमा देकर भाग निकले।
पुलिस के मुताबिक, गैंग के बदमाश पुलिस व एसटीएफ के अधिकारी व कर्मचारी बनकर लोगों को लूट रहे थे। हत्थे चढ़े आरोपी ने 28 वारदातों में शामिल होना कुबूला है।
पुलिस ने सोने की चेन, 62700 रुपये, एक किलो गांजा, चोरी की बाइक व एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद की है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुकीर्ति माधव के मुताबिक, पकड़ा गया बदमाश जुल्फिकार कल्याण मुंबई के अटाली आंबिवली के इंदिरानगर गली नंबर-4 का रहने वाला है।
उसका फरार साथी शेखू ईरानी, हुसैनी व कादम है। पूछताछ में बदमाश ने कुबूला कि गिरोह के चार सदस्य लखनऊ में सक्रिय है। जो बुजुर्ग व महिलाओं को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती अमित कुमार ने बताया कि सभी बदमाशों को नशे की लत के अलावा महंगे होटलों में खाने का, ब्रांडेड कपड़ों और नामी जिम जॉइन करने का शौक है।
मुंबई के टॉप-20 चेन स्नैचरों में जुल्फिकार का नाम भी है। आरोपी ने पीजीआई थानाक्षेत्र में नौ, आशियाना में चार, गाजीपुर में छह, गोमतीनगर में सात, अलीगंज व मड़ियांव में एक-एक वारदात अंजाम देना कुबूला है।
विज्ञापन

शेखू बनता था पुलिस अधिकारी
एसआई आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में जुल्फिकार ने बताया कि शेखू पुलिस अधिकारी बनता था। जबकि कामद राहगीरों को बुलाने का काम करता था। जुल्फिकार व हुसैनी दोनों बाइक के पास रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें