सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
- फोटो : amar ujala
पीजीआई थानाक्षेत्र के एल्डिको अभिलाषा सेक्टर में रहने वाली रिटायर्ड सूबेदार केपी सिंह की पत्नी पुष्पा सोमवार सुबह पति संग मॉर्निंग वॉक पर गई थीं। इस बीच एक बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन लूटकर भाग निकला। दंपती ने बदमाश का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पुष्पा ने बताया कि वह पति संग सोमवार सुबह वॉक के लिए निकली थीं। करीब 7.40 बजे एक बदमाश बाइक से अचानक सामने आ गया। इस पर दंपती सड़क के किनारे हो गए। लेकिन बदमाश ने झपट्टा मारकर पुष्पा की चेन खींच ली। खींचतान में पुष्पा के गले में चोट भी लग गई।
बदमाश चेन खींचकर भागा तो दंपती ने कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश को पकड़ नहीं सके। कॉलोनी के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी को भी बदमाश ने चकमा दे दिया।